पूनम महाजन (Poonam Mahajan) देश की राजनीति में उनका जाना माना नाम है। जो वर्तमान में संसद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Bharatiya Janata Party Yuva Morcha) है। तो आईये जानते विस्तार से पूनम महाजन उर्फ पूनम वजेंदला राव के बारे में। ('Poonam Mahajan' who got national leadership in BJP organization at an early age)
पूनम महाजन का जन्म मुंबई में 9 दिसंबर 1980 को हुआ। पूनम दिग्गज भाजपा नेता, स्वर्गीय प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan) की बेटी है। पूनम महाजन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य है। साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। इसके अलावा पूनम महाजन 2016 से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है। पूनम महाजन ने बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह इस पद पर रहने वाली पहली महिला है। वहीं पूनम महाजन वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य पशु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत है. साथ ही, वह महाराष्ट्र के युद्ध कक्ष के सीएम पर एकमात्र सांसद सदस्य हैं.
"आजादी के बाद भाजपा ने इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं की थी। लेकिन पूनम महाजन ने अपने संगठन कार्य और आत्मविश्वास के बल पर दो बार सांसद रह चुकी प्रिया दत्त के खिलाफ 1.86 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की।"
पिता की मृत्यु के बाद पूनम महाजन ने अपनी 26 वर्ष की आयु में राजनीति में कदम रखा और औपचारिक रूप से उन्होंने 30 अक्टूबर 2006 को भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनी। अगले ही वर्ष में पूनम महाजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा, महाराष्ट्र इकाई के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। जिसके बाद 2009 में पूनम महाजन ने अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन इसमें उनकी हार हुई। इस हार के बाद भी उन्होंने अपनी संगठनात्मक क्षमता के साथ पार्टी के लिए काम जारी रखा और 2010 में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर उनकी नियुक्ति की गई।
संघठन को मजबूत बनाने के लिए 2014 में आम चुनावों से पहले, पूनम को 2013 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। अगले वर्ष में, उन्हें मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। आजादी के बाद भाजपा ने इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं की थी। लेकिन पूनम महाजन ने अपने संगठन कार्य और आत्मविश्वास के बल पर दो बार सांसद रह चुकी प्रिया दत्त के खिलाफ 1.86 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जिसके बाद संसद में उनका प्रदर्शन और युवाओं के बीच उनकी अपील को देखते हुए 2016 में पूनम महाजन की भाजपा के युवा विंग के भारतीय जनता युवा मोर्चा ( BJYM ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर भाजपा संघठन में उन्होंने एक राष्ट्रीय नेतृत्व का स्थान लिया।
जिसके बाद फिर 2019 में पूनम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ने का टिकट दिया गया, जिसे उन्होंने आराम से जीत लिया और प्रतिद्वंद्वी प्रिया दत्त को 1.30 लाख वोटों के अंतर से हराया।
जिसके बाद फिर 2019 में पूनम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव लड़ने का टिकट दिया गया, जिसे उन्होंने आराम से जीत लिया और प्रतिद्वंद्वी प्रिया दत्त को 1.30 लाख वोटों के अंतर से हराया।
पूनम महाजन देश के उन चुनिंदा सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने अपने MPLAD (संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास) फंड का 100% उपयोग किया है। उनकी वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने इस फंड के उपयोग 1,428 सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक हॉल, सोसायटियों में पंवर ब्लॉक, इनडोर और खुली व्यायामशालाएं, बस्तियों में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, मंदिर, उद्यानों के सौंदर्यीकरण जैसे सार्वजनिक काम करके खर्च किया।
राजनीति के साथ-साथ पूनम महाजन ने सामाजिक कार्य करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने सेक्स वर्कर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए गैर-लाभकारी संगठनों के साथ कार्य किया है। पूनम महाजन एक पशु प्रेमी भी है, पशु अधिकारों और कल्याण से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने में वह हमेशा सबसे आगे रही हैं। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों में भी उनका सक्रिय योगदान रहा है।
- अमित बोरकर
0 Comments